झाँसी के एक व्यक्ति ने अपने साथी के अपहरण की अफवाह फैला कर शहर में सनसनी फैला दी। पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपी ने एक एनजीओ के संचालक से 15 लाख रुपए हड़प कर लिये थे ओर जब एनजीओ संचालक धन वापस करने को कहा तो तो उसे फर्जी केस में फँसाने की साजिश के तहत अपने अपहरण की अफवाह फैला दिया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
झाँसी के निवासी अरविन्द जैन ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी दो एनजीओ हैं और उसे मध्य प्रदेश के पन्ना की तहसील अजयगढ़ के ग्राम अजयगढ़ निवासी देवेन्द्र दुबे ने एनजीओ को करोड़ों रुपए के काम दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए देने को कहा। उसके झांसे में आकर जैन ने उसे रुपए दिए। पोल खुलने के बाद जब एनजीओ संचालक ने रुपए माँगे, तो उसने इन्कार कर दिया। विवाद होने पर आरोपी के साथियों ने अपहरण की झूठी खबर फैला दी थी।
एनजीओ के संचालक से 15 लाख रुपए हड़प कर लिये, धनराशि वापस माँगी, तो उसको फर्जी केस में फँसाने का प्रयास किया