इटारसी। गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) पूर्वा विकास समिति की दो अध्यक्षा और एक कर्मचारी के ऊपर वर्ष 2013 में किए गए 7 लाख रुपए की गबन को लेकर मामला दर्ज हुआ है। पूर्वा विकास समिति को 60 लाभार्थियों को मुर्गी पालन का प्रशिक्षण देने के लिए 12 लाख रुपए दिए गए थे। 15 दिनों के प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थियों के ऊपर 3500 रुपए और प्रशिक्षण के दौरान मुर्गी चारा निर्माण सामग्री खरीदने के लिए 16 हजार 500 रुपए निर्धारित किए गए थे। लेकिन एनजीओ द्वारा केवल 35 लाभार्थियों को एक-दो दिन ही प्रशिक्षण दिया गया। मामले की शिकायत हुई तो तात्कालिक एसडीएम द्वारा सीईओ को जांच के आदेश दिए गए। तब जाकर जानकारी लगी कि प्रशिक्षण के नाम पर दिए गए 12 लाख रुपए में से 7 लाख रुपए की शासकीय राशि का एनजीओ पूर्वा विकास समिति सुखतवा ने दुरुपयोग कर गबन किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी कर शासकीय राशि के गबन का मामला दर्ज किया गया है।
एनजीओ की दो अध्यक्षा और एक कर्मचारी के ऊपर गबन का मामला दर्ज।
Read More : एनजीओ | गैर सरकारी संगठन | एनजीओ | पूर्वा विकास समिति | इटारसी।