रांची : रांची के एक होटल में एक विदेशी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार अमेरिका निवासी 55 वर्षीय पॉल मार्शल पिछले 9 जुलाई को रांची आये हुए थे। वह रांची के एक एनजीओ रेडस के साथ काम कर रहे थे।
एनजीओ रेडस का कार्यालय रांची के सामलौंग में स्थित है। रांची आने के बाद से ही पॉल की तबीयत खराब थी जिसके कारण वोह एनजीओ द्वारा एक मीटिंग में हिस्सा नहीं ले पाये थे। गुरुवार की सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो होटल के स्टॉफों ने चिंता जतायी और इसकी सूचना होटल प्रबंधन को दी। होटल के स्टॉफ ने जब दूसरी चाबी से होटल का कमरा खोला, तो देखा कि पॉल मार्शल संदिग्ध अवस्था में मृत मिले।
द एनजीओ टाइम्स हिंदी में देश के प्रतिष्ठित एनजीओ और सीएसआर समाचार पोर्टल है। दएनजीओटाइम्स.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें [email protected] पर भेज सकते हैं या 09560775355 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Key words- रांची,एनजीओ,रेडस,NGO,Ranchi, Raidus
A foreigner working with an NGO died in ranchi