नवी मुंबई । शुक्रवार रातो को नवी मुंबई इलाके में एक सी-फूड एक्सपोर्ट कंपनी से करीब 100 लड़कियों को छुड़वाया गया। लड़कियों में से कई नाबालिग भी हैं और इनसे यहां जानवरों जैसे हालात में काम करवाया जाता था और उनके साथ बदसलुकी की बात भी सामने आई है। इन लड़कियों को एजेंटों के ज़रिए ओडिशा और असम से लाया गया था।
कुछ लड़कियों के घरवालों को उनके ज़ुल्म की कहानी पता चली तो उन्होंने इंडियन रेस्क्यू मिशन नाम के एनजीओ से संपर्क साधा। पुलिस लड़कियों को वापस परिवारवालों के पास भेजने की तैयारी कर रही है।
एनजीओ इंडियन रेस्क्यू मिशन के मुहीम से मुंबई की एक सी-फूड एक्सपोर्ट कंपनी से 100 लड़कियां छुड़ाई गईं ।