बेगूसराय का मक्का अनुसंधान केन्द्र विकास की बाट जोह रहा है। देश में सबसे अधिक पेदावार वाला क्षेत्र आज केंद्र सराकार की उपेक्षा का शिकार है। स्थानिय लोगों ने कृषि मंत्री जी से अनुरोध किया है कि इस केन्द्र को स्वतंत्र निदेशालय बनाया जाय। इसके लिए ये सेंटर पात्रता भी रखता है। अगर ऐसा नहीं होता है तो बिहार की घोर उपेक्षा मानी जायेगी। बेगूसराय वासियों ने मक्का फार्म के लिए सैंकड़ो एकड़ जमीन दान में दी है, लिहाजा इसका विकास नहीं होना बिहार की जनता के साथ अन्याय होगा। लोगों को मंत्री जी से उम्मीद है कि वो बिहार की जनता को मायूस नहीं करेगें और मक्का अनुसंधान केन्द्र को विकसित करने हेतू जरुरी कदम उठाएंगे। इधर मक्का निदेशालय को दिल्ली से हटाकर कहीं और ले जाने की बात को भी लोग किसानों के हित में नहीं मान रहें है।ea more at: https://thengotimes.com/index.php?option=com_content&view=article&id=397:2014-07-25-05-24-23&catid=117:%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A4%B2%E0%A4%AE-%E0%A4%B8%E0%A5%87&Itemid=435